फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurdeep's family returned to despair

निराश होकर लौटे गुरदीप के परिजन

Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gurdeep's family returned to despair
गुरदीप का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडा से मिलने की आस लेकर दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचे गुरदीप के परिजन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक से नही मिल सके।  वह दिल्ली से लौट आए है। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया में 29 अगस्त 2004 को सुकर्णो हत्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया, नाईजीरिया, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के 13 लोगों के अलावा क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी गुरदीप को भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। तब से वह जेल में है।
विज्ञापन


फरवरी 2005 में सभी आरोपियों को सजा-ए-मौत सुनाई । 28 जुलाई 2016 की रात में आरोपियों में से चार को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया। अब अगला नंबर गुरदीप का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के चलते उसकी और बाकी आरोपियों की सजा को स्थगित कर दिया। इसके बाद गुरदीप के पिता ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से उसके कानूनी प्रतिनिधि अफजाल मोहम्मद के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अर्जी दाखिल की।

भारतीय दूतावास ने  इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय को एक नोट वर्बेल भेजा।  इसमें मौत की सजा से पूर्व सभी कानूनी उपाय अपनाने का आग्रह किया। इसके बाद गुरदीप को कुछ दिनों की राहत मिल गई।

अब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के मादक तस्करों को माफ न करने संबंधी बयान ने गुरदीप के परिजनों की नींद उड़ा दी । गत दिवस इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सपत्नीक दो दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।


उससे मिलने के लिए गुरदीप की पत्नी कुलविंद्र , पुत्र सुखचैन, पुत्री मनजौत और भाई दलविंद्र दिल्ली पहुंचे। दो दिन के प्रयास के बाद वे ना तो वहां के राष्ट्रपति से मिले और ना ही सुषमा स्वराज से। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वयं मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed