फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gulzar went to market, came the festival of Rakhi

बाजार हुए गुलजार, आया राखी का त्योहार

Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gulzar went to market, came the festival of Rakhi
शहीद गंज बाजार में राखी खरीदती महिला और युवती। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर बहनें अलग-अलग डिजाइन की रंग-बिरंगी राखियां खरीद रही हैं। इसी तरह भाईयों द्वारा बहनों के लिए उपहार की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

15 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहने ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महानगर में शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, गुच्छा मार्केट, नखासा बाजार, नया बाजार, कोर्ट रोड और हकीकत नगर में कई जगहों पर राखियों की दुकानें सज गई हैं। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदनी शुरू कर दी है। कोई सादे धागे वाली राखी पसंद कर रहा है तो कोई कुंदन, नग, ऊं लिखी और रेशमी से धागे से तैयार राखी पसंद कर रहा है। शहीदगंज के राखी कारोबारी राजीव मित्तल ने बताया कि बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियां आई हैं। इस बार लाइट वाली नई राखी आई है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर महिलाएं सादे धागे वाली राखियां खरीद रही हैं। कोर्ट रोड के कारोबारी विनय राज ने बताया कि राखियों में अलग-अलग तरह की वैरायटी आई हुई है। राखियों की कीमत 10 रुपये लेकर 250 रुपये तक है। इनमें नग वाली, अलग-अलग रंगों वाली, जर्कन वाली, रेशमी धागों की राखियों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

उधर, भाइयों द्वारा भी बहनों के लिए उपहार खरीदे जा रहे हैं। कोई चॉकलेट का सैट खरीद रहा है तो कोई कपड़ों में सूट और साड़ी की खरीदारी कर रहा है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी खरीदे जा रहे हैं। कपड़ा कारोबारी राजीव फुटेला ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व को लेकर कॉटन साड़ी और सूटों की बिक्री ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में छोटा भीम और म्यूजिकल राखी का क्रेज
बच्चों के लिए भी बाजार में विभिन्न तरह की राखियां आई हैं, जिन पर मिक्की माउस और छोटा भीम बना हुआ है। इसके अलावा खरगोश, हाथी, तोते फोटो वाली राखी और म्यूजिकल राखी को बच्चों को पसंद कर रहे हैं।
400 से एक हजार रुपये तक की बिक रही चांदी की राखी
बाजार में चांदी की राखी की भी खूब मांग है। इसको लेकर सराफा कारोबारियों ने चांदी के साथ नगों वाली राखियां तैयार कराई है, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। सराफा बाजार के सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि चांदी की राखी की कीमत 200 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक है। चांदी के साथ नग वाली राखी बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा आर्डर पर चांदी वाली राखियां तैयार कराई जा रही हैं।

मिठाई और पूजन के सामान की भी हो रही बिक्री
रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों मिठाइयों की भी खरीददारी हो रही है। मिठाई कारोबारियों ने काजू और बादाम वाली बर्फी, चॉकलेट वाली बर्फी, रसगुल्ले, घेवर, मोती चूर के लड्डू तैयार कराए हैं। इसके अलावा घेवर की मांग भी ज्यादा है। बाजार में घेवर 100 रुपये से लेकर 560 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दिल्ली रोड के मिठाई कारोबारी मनीष सैनी ने बताया कि सबसे ज्यादा घेवर और काजू वाली बर्फी की मांग है। इसके अलावा पूजन सामग्री की भी लोग खरीददारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री के सैट तैयार कराए हैं। एक बॉक्स में राखी, हल्दी, कुमकुम, रोली, धूप, अगर बत्ती और दीपक रखकर सैट बनाया गया है।

कोर्ट रोड पर एक दुकान में रखी विभिन्न प्रकार की झांकियां।

कोर्ट रोड पर एक दुकान में रखी विभिन्न प्रकार की झांकियां।- फोटो : SAHARANPUR

शहीदगंज बाजार में दुकान टंगी राखी के रेशमी राखी।

शहीदगंज बाजार में दुकान टंगी राखी के रेशमी राखी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed