फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guests reduced at weddings, business again hit

शादियों में घटे मेहमान, कारोबार को फिर फटका

Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Guests reduced at weddings, business again hit
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से शादियों में मेहमान घट गए हैं। लोग घरों और आसपास पार्कों व मंदिरों में सूक्ष्म समारोह आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में होटल और बैंक्वेट हाल में बेहद कम कार्यक्रम हो रहे हैं। बैंडबाजे और शहनाइयां कम ही बज रही हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों को इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी। 18 से 30 अप्रैल तक शादियों का शुभ मुहूर्त है, लेकिन इस बार बैंडबाजों की धूम नजर नहीं आ रही है। दो माह पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य हुई तो 18 से 30 अप्रैल तक के लिए होटल और बैंक्वेट हॉल की बुुकिंग भी बढ़ गई। शुभ मुहूर्त होने की वजह से लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई, लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने बड़े कार्यक्रम से परहेज किया। सरकार ने भी 100 लोगों की अनुमति दी है। इसी को देखते हुए होटल और बैंक्वेट हाल में कुछ कार्यक्रम निरस्त हुए थे तो कुछ में लोगों ने 300 मेहमानों से घटाकर 100 ही कर दिए हैं।
विज्ञापन

---------
कारोबार हुआ पूरी तरह प्रभावित
रेलवे रोड के होटल कारोबारी राकेश गंभीर व जीपीओ रोड के होटल कारोबारी चिराग सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जब कोरोना के बेहद कम केस आ रहे थे तो लोगों ने शादियों के शुभ मुहूर्त पर होटल बुक कराए थे, लेकिन 60 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हो गई है। उन्हें अप्रैल माह में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हमने घर पर ही कर लिया कार्यक्रम
संक्रमण की वजह से लोगों ने घरों, मंदिरों और घर के आसपास पार्कों में शादी समारोह के सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। पंजाबी बाग निवासी शेखर मित्तल ने बताया कि उनके साले दीपक गुप्ता की 22 अप्रैल को शादी होनी है, जिसके लिए बड़ी धर्मशाला बुक की थी, जिसमें 300 के करीब मेहमान बुलाने थे। मगर, वो कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब सूक्ष्म कार्यक्रम 100 ही मेहमान आएंगे।
---------
ई-कार्ड का चलन बढ़ा
शादी के कार्ड बांटने के लिए एक-दूसरे के घर जाने में कोरोना संक्रमित होने के खतरे के डर से लोगों ने ई-कार्ड को निमंत्रण देने का माध्यम बना लिया है। बेरीबाग के प्रिंटिंग प्रेस स्वामी संजय कुमार ने बताया कि शादियों के कार्ड छपने का औसत 30 प्रतिशत ही रह गया है। क्योंकि, कोरोना के चलते सरकार की गाइडलाइन की वजह से लोगों के कार्यक्रम का समय बदल रहा है। ऐसे में लोग मेहमानों को ई-कार्ड से ही सूचित कर रहे हैं। उसमें समय बदलने में भी आसानी रहती है।
-------
बैंडबाजे, फूल और डीजे के काम पर भी असर
शहर के प्रमुख कोर्ट रोड स्थित एक बैंड के स्वामी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनके पास कुछ ही बुकिंग है। उसमें भी घोड़ी और बैंड की बग्घी व रथ की बुकिंग नहीं है। सिर्फ आठ से दस बैंडकर्मियों को ही बुकिंग करने वाले लोगों ने भेजने के लिए कहा है। इन दिनों बंपर साया है, लेकिन संक्रमण बढ़ने की वजह कार्य प्रभावित हुआ है। डीजे संचालक दीपक सेठी व फूल कारोबारी इंतजार अहमद कहना है कि कोरोना की वजह से काम पर पूरा असर पड़ा है।

--------
12 दिन में होती थी 1500 से अधिक शादियां
ब्रह्मपुरी कॉलोनी के ज्योतिषाचार्य आचार्य रोहित वशिष्ठ व शारदानगर के आचार्य जितेंद्र शांडिल्य ने बताया कि 18 से 30 अप्रैल तक अच्छा साया है। इन 12 दिनों जिले में एक अनुमान के मुताबिक 1500 से अधिक शादियां होनी थी, लेकिन संक्रमण की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम स्थगित किए तो कुछ ने सूक्ष्म कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed