{"_id":"64e7a438de0c638e02038d84","slug":"guard-and-two-sweepers-dismissed-in-child-theft-case-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8206-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बच्चा चोरी मामले में गार्ड व दो स्वीपर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बच्चा चोरी मामले में गार्ड व दो स्वीपर बर्खास्त
विज्ञापन
-महिला अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करने के लिए कंपनी को लिखा था पत्र
-16 अगस्त की सुबह महिला अस्पताल से चोरी हुआ था बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में एक गार्ड और दो स्वीपर पर गाज गिर गई। अस्पताल प्रबंधन के पत्र पर संबंधित कंपनी ने कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पूरे मामले की जांच करा रही हैं।
16 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे जिला महिला अस्पताल के वार्ड से एक महिला ने बच्चा चोरी कर लिया था। घटना को अंजाम देने वाली महिला अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और महिला की तलाश के लिए टीम गठित की थी। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स ने भी रिपोर्ट तलब की थी। घटना के 36 घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और बच्चा चोरी करने वाली महिला को भी पकड़ लिया।
इस मामले में महिला अस्पताल प्रबंधन ने घटना के समय ड्यूटीरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा था। जिसके बाद कंपनी ने अस्पताल प्रबंधन के पत्र का हवाला देते हुए गार्ड मनोज कुमार, स्वीपर पूनम व बेबी को हटा दिया है। हालांकि, अभी एडी हेल्थ डॉ. ज्योत्सना वत्स द्वारा गठित टीम जांच कर रही हैं। जिसमें संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कुमुद हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अभी और कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
-- -- --
-- वर्जन
बच्चा चोरी मामले में एक गार्ड, दो स्वीपर पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई हुई है। हमने संबंधित कंपनी को पत्र लिखा था। उसके बाद कंपनी द्वारा गार्ड व स्वीपर को हटा दिया गया है।
- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल