फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST team raids businessman's place, causes commotion

Saharanpur News: व्यापारी के यहां जीएसटी टीम का छापा, हड़कंप मचा

Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
GST team raids businessman's place, causes commotion
देवबंद। मोहल्ला नेचलगढ़ में पान मसाला बेचने वाले व्यापारी के यहां जीएसटी टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचे तो एक महिला अधिकारी बिना कुछ जानकारी दिए वहां से चली गई। वहीं टीम के अन्य सदस्य व्यापारी के यहां बिलों का मिलान करते रहे।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने आठ नवंबर को बाजार में एक सराफा के यहां भी छापामारी की थी। सोमवार रात मोहल्ला नेचलगढ़ में महिला अधिकारी के नेतृत्व में जीएसटी की टीम एक व्यापारी के घर छापामारी करने पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मी व्यापारी के मुख्यद्वार पर खड़े रहे। छापेमारी की जानकारी मिलने पर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जीएसटी टीम कई घंटे तक व्यापारी के यहां कार्रवाई करती रही। इस दौरान जानकारी होने पर जब मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचा तो व्यापारियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे कवरेज करने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस बीच महिला अधिकारी मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी दिए बिना वहां से चली गईं। वहीं टीम के अन्य सदस्य माल और बिलों का मिलान करते रहे। महिला अधिकारी के बीच में चले जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया गया है कि टीम को कुछ कागज मिले हैं, जिन पर रोजमर्रा के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है, लेकिन उनके बिल नहीं है। देर रात तक टीम व्यापारी के यहां डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed