फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST should be rationalized, income tax exemption limit increased

Saharanpur News: जीएसटी को बनाया जाए तर्कसंगत, आयकर में छूट की सीमा बढ़े

Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
GST should be rationalized, income tax exemption limit increased
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इसको लेकर जनपद के व्यापारियों को खासी उम्मीदें हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में अब तक करीब 1200 संशोधन हो चुके हैं। इसे तर्कसंगत बनाए बिना व्यापार नहीं बढे़गा। साथ ही आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करना चाहिए।
पेट्रोल एवं डीजल का मूल्य 20 प्रतिशत कम किया जाए
बजट में आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये का प्रावधान होना चाहिए। पेट्रोल एवं डीजल का मूल्य 20 प्रतिशत कम किया जाए। जीएसटी में पांच करोड़ तक की टर्नओवर वाले व्यापारियों को 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलनी चाहिए। - शीतल टंडन, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन

व्यापारिक ऋण पर ब्याज दरें कम हों
व्यापार के लिए मिलने वाले ऋण पर ब्याज दरें कम हों। जीएसटी को तर्कसंगत बनाते हुए इसकी दरों को कम किया जाए। जीएसटी में संशोधित रिटर्न जमा करने का प्रावधान भी हो। लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए बजट में ठोस प्रावधान हो। - विमल विरमानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल एवं डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाएं
बजट में व्यापारियों के लिए किसानों की तर्ज पर चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण का प्रावधान किया जाए। साथ ही केसीसी की तरह व्यापारियों का भी व्यापारी कार्ड बनाया जाए। पेट्रोल एवं डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। व्यापारी लंबे समय से सिंगल एंट्री टैक्स कर रहे हैं। - रोहित घई, जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल।

व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रावधान हो
बजट व्यापारियों के अनुकूल हो। इसमें व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रावधान होने चाहिए। जीएसटी की दरों में कमी लाई जाए। महंगाई को कम करने के लिए ठोस बजटीय उपाय किए जाएं। जिससे आम आदमी को राहत मिले। आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ने से ही व्यापार भी बढे़गा। - नरेश धीमान, जिलाध्यक्ष व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed