फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Growing drug addiction in the district is ruining the youth

जिले में बढ़ रहा नशे का गोरखधंधा युवाओं को कर रहा बर्बाद

Sun, 07 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Growing drug addiction in the district is ruining the youth
जिले में बढ़ रहा नशे का गोरखधंधा युवाओं को कर रहा बर्बाद
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में मादक पदार्थों के तस्करों की जड़े इतनी मजबूत है कि आए दिन तस्करों की गिरफ्तारी के बावजूद यह गोरखधंधा थम नहीं रहा है। बीते माह 37 तस्कर मादक पदार्थों के साथ पकड़े जा चुके हैं।
सूूत्रों के मुताबिक महानगर में रेलवे स्टेशन के आसपास, छोटी लाइन, पेपर मिल रोड, मंडी समिति रोड, गढ़ीमलूक, चिलकाना रोड और कलसिया रोड सहित कई जगहों पर मादक पदार्थों के तस्कर सक्रिय हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्र में गंगोह, सरसावा, गागलहेड़ी क्षेत्रों में मादक पदार्थों के अलावा कच्ची शराब तैयार करने वाले सक्रिय हैं। रविवार को भी पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ जिले में कई तस्करों को पकड़ा है।
विज्ञापन

केस-1-
छजपुरा में दो दिन पहले एक युवक का शव नाले में मिला था, जिसकी जान नशे की वजह से गई है। थाना जनकपुरी पुलिस को भी परिजनों ने युवक द्वारा नशा किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2-
शनिवार को जीपीओ रोड पर युवक का शव मिला जो रेलवे स्टेशन के आसपास रहता था। लोगों ने पुलिस को बताया था कि युवक सूंघने वाला नशा करता था।
केस-3-
थाना जनकपुरी क्षेत्र में भी कच्ची सड़क पर दो दिन पहले युवक का शव मिला। इसक युवक द्वारा भी नशे किए जाने की बात सामने आई थी।
केस-4-
दाबकी मार्ग पर बंट फाटक के पास 50 वर्षीय व्यक्ति ने तीन दिन पहले दुष्कर्म में विफल रहने पर वृद्घा की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी थी। यह व्यक्ति इसी क्षेत्र में घूमता-फिरता था। लोगों ने पुलिस को बताया था कि आरोपी सूखा नशा करता है। आरोपी ने भी इस बात को स्वीकार किया था।

पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों को जेल भी भेजा रहा है। तस्करों को किसी सूरत में पुलिस नहीं छोड़ेगी। -- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed