{"_id":"6ab58981fece84cc080787a7","slug":"greenery-only-on-paper-plants-have-withered-the-gardener-has-forgotten-them-saharanpur-news-c-29-1-mng1001-181538-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फाइलों में हरियाली...सूख गए पौधे, भूल गए माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फाइलों में हरियाली...सूख गए पौधे, भूल गए माली
विज्ञापन
बेगराजपुर में यहां किया गया था पौधरोपण : संवाद
मुजफ्फरनगर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के जरिए सामाजिक वानिकी विभाग ने पौधरोपण का रिकॉर्ड बनाकर वाहवाही लूट ली। फाइलों में छाई हरियाली से धरातल पर लाभ नहीं हुआ। बेगराज में जहां पौधरोपण किया गया था, वहां अब पौधे सूख गए। अधिकारियों ने रखवाली की जिम्मेदारी संस्थाओं को दी और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
इसी साल 12 जुलाई को जिले के 27 विभागों की ओर से चलाए गए अभियान में रिकॉर्ड पौधरोपण का दावा किया गया। बेगराजपुर में मुख्य कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी शामिल हुए थे।
जिस जगह पौधरोपण हुआ था, अब वहां पौधे नहीं है। वन विभाग का सत्यापन आधा-अधूरा है। यह सिर्फ एक जगह की कहानी नहीं है, अन्य अधिकतर स्थानों पर भी यही हाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फाइलों में इस तरह बना पौधरोपण का रिकॉर्ड
मुजफ्फरनगर। वन विभाग के संयोजन में 27 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में 5911 स्थानों पर 36 लाख 76 हजार 233 पौधरोपण का आंकड़ा दिया गया। सत्यापित स्थिति नहीं बताई गई, जबकि पौधों को जीवित होने का आंकड़ा शत-प्रतिशत जारी किया गया। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -
इन विभाग ने संभाली थी पौधरोपण की जिम्मेदारी
ग्राम्य विकास विभाग, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, सहकारिता, ऊर्जा निगम, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, रेलवे, पंचायती राज विभाग, जल शक्ति और वन विभाग समेत कुल 27 विभाग शामिल हुए थे। रेलवे की लक्ष्य आवंटित किया गया था लेकिन पौधरोपण शून्य दिखाया गया है। सबसे ज्यादा छह लाख 61 हजार 610 पौधे वन प्रभाग ने ही लगाए थे।
-- -- -- -- -
वर्जन
संस्थाओं के माध्यम से पौधरोपण कराया गया था। अगर कहीं पौधे सूख गए हैं तो सत्यापित कराकर दोबारा पौधरोपण कराया जाएगा। - अभिनव राज, डीएफओ