फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Green Corridor from Saharanpur to Himachal Pradesh to Ease Travel and Boost Trade

UP: सहारनपुर से हिमाचल के लिए ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा में होगी बड़ी राहत, व्यापार भी बढ़ेगा

Sat, 24 May 2025 03:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 03:45 PM IST
सार

सहारनपुर से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब तक ग्रीन कॉरिडोर बनना जल्द शुरू होगा। इससे यात्रा समय घटेगा और व्यापारियों को राहत मिलेगी। यमुना नदी पर पुल बनने से कई समस्याओं का समाधान होगा।
 

विज्ञापन
Green Corridor from Saharanpur to Himachal Pradesh to Ease Travel and Boost Trade
प्रतीकात्मक कॉरिडोर - फोटो : NHAI

विस्तार

चिलकाना क्षेत्र में सहारनपुर से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है। यह नया 10 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर गांव पठेड से शुरू होकर पंचकुआ, आल्हनपुर और यमुना नदी पर बन रहे पुल के जरिए यमुनानगर-पांवटा साहिब मार्ग से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: उमस से बेहाल शहर, सूरज की तपिश ने पसीने से किया तर... तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार

विज्ञापन

इस कॉरिडोर के बनने से पांवटा साहिब जैसे हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंचने वाले लोगों को अब लंबी और मुश्किल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। वर्तमान में गंदेवड से विकास नगर होते हुए पांवटा साहिब जाना पड़ता है, जो समय और दूरी दोनों में ज्यादा है। नया रास्ता बनने के बाद सहारनपुर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क सुगम हो जाएगा।

यमुना नदी पर पुल बनने से पहले लोगों को हरियाणा जाने के लिए हथिनीकुंड या सरसावा रोड से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस पुल के साथ-साथ ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण से नदी में बाढ़ आने पर होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

व्यापार की दृष्टि से भी यह परियोजना बड़ी राहत साबित होगी। हिमाचल के व्यापारी सहारनपुर में रोजाना फल, सब्जी, कपड़ा और अन्य वस्तुएं खरीदने आते हैं। अब उन्हें कम समय और कम लागत में व्यापार करना संभव होगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद खादर क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है, साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच आवागमन भी सरल और सुरक्षित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed