{"_id":"627560ed68f4e1563163789a","slug":"grant-will-be-given-on-paddy-and-dhaincha-seeds-saharanpur-news-mrt5873943157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान एवं ढैंचा बीज पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान एवं ढैंचा बीज पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत जनपद में 150 क्विंटल ढैंचा बीज एवं 90.48 क्विंटल धान बीज (पूसा-1509) की राजकीय कृषि बीज भंडारों पर आपूर्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धान के बीज की 300 क्विंटल आपूर्ति प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि धान एवं ढैंचा बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए बीज दिया जाएगा। संवाद
व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान शुरू
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की एक बैठक नारायणपुरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें जनपद में व्यापार मंडल के वर्ष 2021-2024 के सत्र के लिए नए सदस्य बनाने व पुराने सदस्यों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने विचार रखे। इस दौरान राजीव अग्रवाल, मेजर एसके सूरी, रमेश डावर, पवन कुमार गोयल, गुलशन नागपाल, अनिल गर्ग, कर्नल संजय मिड्ढा, संदीप सिंघल आदि रहे। संवाद
तीसरा शस्त्र जमा कराएं शस्त्र धारक
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में कई ऐसे शस्त्र लाइसेंसी हैं, जिनके पास तीन शस्त्र हैं। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी उन्होंने अपना तीसरा शस्त्र जमा नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि वे 20 मई तक अपना एक शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा लें। ऐसा नहीं होने पर एक शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दे कि नोटिस को प्राथमिकता के आधार पर तामील कराते हुए इसकी रिपोर्ट तत्काल जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए। संवाद