फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grandfather dies of shock after being devastated by the incident of his granddaughter's rape.

Saharanpur News: पोती के साथ दुष्कर्म की घटना से आहत दादा की सदमे से मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Grandfather dies of shock after being devastated by the incident of his granddaughter's rape.
बेहट। थाना बेहट क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पूरे परिवार को लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि घटना से आहत होकर कुछ दिन पहले उसके ससुर का निधन भी हो गया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी अजय नौटियाल निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा बेहट, आशीष चौहान निवासी गांव अलीपुरा नौगांवा थाना मिर्जापुर, विनोद कुमार पेगवाल, कैंट कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया है कि वर्ष 2017 में इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक युवक उसकी बेटी से अभद्र व्यवहार करता था। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवती और उसके परिवार को जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकियां देते रहे, जिससे परिवार गहरे मानसिक तनाव में आ गया। आरोप है कि बेटी की शादी तय होने पर वीडियो परिजनों और उसके मंगेतर को भेजे गए, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ गया। इसी मानसिक आघात के कारण नौ जून को उसके ससुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम बनाई गई है, जो लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed