{"_id":"67acf189c7d1121c4c0f4e2b","slug":"grand-processions-were-taken-out-in-every-village-on-ravidas-jayanti-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-142447-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रविदास जयंती पर गांव-गांव में निकली भव्य शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रविदास जयंती पर गांव-गांव में निकली भव्य शोभायात्राएं
Thu, 13 Feb 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
तल्हेड़ी बुजुर्ग। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से साथ मनाया गया। तल्हेड़ी बुजुर्ग में शोभायात्रा का उद्घाटन समाजसेवी मास्टर पहल सिंह ने किया। शोभायात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर बस स्टैंड और शाहपुर होते हुए वापस शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा बुद्ध आदि की झांकियां शामिल रहीं।
इस दौरान सौरभ नौटियाल, मास्टर सतीश कटारिया, जितेंद्र नौटियाल, सुमित लांबा आदि रहे। धर्मपुर सरावगी में शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान मोदीमल व संचालन डॉ. ब्रह्मपाल बौद्ध ने किया। इस मौके पर विपिन आर्य, मेहरबान अली, बंटी सैनी, अमित कुमार, विनोद कुमार, देवव्रत सिंह व प्रमोद आदि रहे। इनके अलावा चंदेना कोली, साखन कलां, घ्याना, बेगमपुर व गंगदासपुर आदि गांवों में भी भव्य शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गई।