फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand city kirtan organized on the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Maharaj

Saharanpur News: श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Grand city kirtan organized on the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Maharaj
- पंजाब के गतका कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को किया आनंदित
विज्ञापन


- लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह रहे मुख्य अतिथि। कलाकारों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें पंजाब से आए नरवैर खालसा गतका ग्रुप के कलाकारों ने गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

नगर कीर्तन को समाजसेवी डाॅ. रवि प्रकाश खोराना और उद्यमी राजीव होरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन, तांगा स्टैंड, नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, इंडस्ट्रियल स्टेट, लाजपत नगर काॅलोनी, ब्रह्मपुरी काॅलोनी, कैलाशपुरम काॅलोनी, अशोक विहार व रेलवे रोड से होकर वापस गुरूद्वारा में जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे छोटे बच्चे हाथों में निशान साहिब लेकर व उससे पीछे घोड़े व बैंड बाजे चल रहे थे।
विज्ञापन

गुरू साहिब की पालकी के आगे संगत झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थी। नगर कीर्तन में पंजाब से आया निरवैर खालसा गतका ग्रुप व आकाशदीप एंटरटेनमेंट पाइप बैंड व नगर का एवन बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव ने संपूर्ण मानवता को कीरत करो, नाम जपो व वंड छको का संदेश दिया। गुरूद्वारा कमेटी की ओर अतिथियों व पंच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सेठ कुलदीप छाबड़ा, चेयरमैन विपिन गर्ग, बाबा रणजीत सिंह, श्याम लाल भारती, विरेंद्र पाल सिंह उप्पल, बलदीप सिंह, अरुण गुप्ता, बालेंद्र सिंह, चंद्रदीप सिंह, जितेश बतरा, व मनजोत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed