फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grand beautification of Maharana's statue

Saharanpur News: महाराणा की प्रतिमा का होगा भव्य सुंदरीकरण

Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Grand beautification of Maharana's statue
बड़गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते राज्य मंत्री
बड़गांव। लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कस्बे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापुरुषों के लिए दिल में आदर का भाव रखते हैं। उन्हीं के निर्देशन में कस्बे में रखी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य तरीके से सुंदरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि कस्बे में हो रहे महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य में पैसे की कोई कमी नहीं लगने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि उन्हें आगामी एक माह में प्रतिमा के सुंदरीकरण का कार्य पूरा चाहिए, साथ ही मार्ग किनारे रखे खोखा रेहड़ी वालों व सड़क मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए खोदाई के काम को साथ-साथ पूरा किया जाए। इससे पहले उन्होंने महापुरुष महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा, रविन्द्र सिंह राणा शिमलाना, मन्नू, ग्राम प्रधान शिव कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed