{"_id":"64628ec733c1958da4028b45","slug":"graduation-seats-54-thousand-32487-contenders-there-will-be-a-fight-for-admission-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2475-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्नातक की सीटें 5.4 हजार, 32,487 दावेदार, दाखिले के लिए होगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्नातक की सीटें 5.4 हजार, 32,487 दावेदार, दाखिले के लिए होगी मारामारी
विज्ञापन
-इस बार यूपी बोर्ड में 26,492, सीबीएसई में 5,897 तथा आईसीएसई में 98 छात्रों ने 12वीं पास की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड के 12 वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं, जिसके बाद पास हुए विद्यार्थियों की सही संख्या सामने हैं। इस संख्या की तुलना जनपद के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में उपलब्ध स्नातक प्रथम वर्ष की सीटों से करें तो दाखिले के लिए मारामारी के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय दाखिले की प्रक्रिया संभवत: जून में शुरू करेगा, लेकिन विद्यार्थी अभी से जानकारी लेने के लिए महाविद्यालयों में पहुंचने लगे हैं।
यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में इस बार 32,586 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,980 ने परीक्षा दी है। परिणाम 85.51 फीसदी रहा है, जिसके हिसाब से जनपद में 26,492 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। सीबीएसई में इस बार 12वीं में 7,409 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,296 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 5,897 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो एकलौता सहारनपुर पब्लिक स्कूल है, जिसमें 12वीं के मात्र 98 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी पास रहे हैं। तीनों बोर्ड में 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 32,487 पर पहुंच गई है, जबकि सहारनपुर के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें मात्र 5,420 हैं। जनपद में सात राजकीय महाविद्यालय हैं, जिनमें बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कुल 1,440 सीटें हैं। पांच एडेड महाविद्यालय हैं, जिनमें बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की 3,980 सीटें हैं। इनके अलावा ग्लोकल विश्वविद्यालय और शोभित विश्वविद्यालय और असंख्य स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं, लेकिन वहां की मोटी फीस को लेकर ज्यादातर विद्यार्थी खासकर यूपी बोर्ड से पास विद्यार्थी राजकीय और एडेड महाविद्यालयों को ही प्राथमिकता देते हैं।
सीटों की स्थिति
विद्यालय बीए बीकॉम बीएससी
राजकीय 420 300 720
एडेड 1,940 480 1,560