फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Governor reached Sakhi One Stop Center, going to know about the woman

सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं राज्यपाल, महिला से जाना हाल

Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Governor reached Sakhi One Stop Center, going to know about the woman
जिला अस्पताल में सखी स्टॉप सैंटर का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के दौरे के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम करीब साढ़े चार बजे जिला अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंची। उन्होंने यहां आश्रित लावारिस महिला के बारे में पूछताछ की। इस दौरान साहिबजी नगर निवासी पीड़िता ने भी राज्यपाल को अपनी व्यथा सुनाई। इसके अलावा राज्यपाल ने सेंटर के संचालन के बारे में वहां तैनात स्टाफ से जानकारी ली। करीब 25 मिनट बाद राज्यपाल वहां से रवाना हो गईं।
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे को लेकर सखी वन स्टॉप सेंटर में कई दिन से तैयारी चल रही थी। सेंटर में पिंक टेंट लगाया गया था, जहां तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। राज्यपाल करीब साढ़े चार बजे सेंटर पर पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ से जानकारी ली। यहां भर्ती बब्बू पत्नी जसपाल के बारे में जानकारी ली। स्टाफ ने बताया कि महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है। वह केवल अपने पति का नाम बता पा रही है। उसको अपना पता भी मालूम नहीं है। पुलिस उसको यहां लेकर आई थी, तब से वह यहीं पर है। राज्यपाल ने बब्बू को फलों की टोकरी भी दी। साहिबजी नगर से पहुंची वृद्ध सुशीला ने भी राज्यपाल को अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद राज्यपाल अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

निगम में बनाया सेफ हाउस
राज्यपाल के सहारनपुर दौरे को लेकर आपातकाल के लिए नगर निगम के गेस्ट हाउस को सेफ हाउस बनाया गया है। यहां दिन भर पुलिस फोर्स तैनात रही। यहां बाहरी लोगों के अलावा निगम के कर्मचारियों को भी घुसने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed