फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's priority to promote cottage industries: Jaswant Saini

कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : जसवंत सैनी

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Government's priority to promote cottage industries: Jaswant Saini
सहारनपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कहा कि देश के स्वदेशी उत्पादाें को विश्व स्तर पर काफी पहचान मिल रही है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित आईटीआई मैदान पर मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्लवित कर किया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पहले दीपावली, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों पर चीन से सामान आयात किया जाता था। लेकिन आज स्वदेशी उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है।
विज्ञापन

विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज हमारे स्वदेशी उत्पाद विश्व में निर्यात हो रहे हैं। वोकल फॉर लोकल के तहत स्वदेशी उत्पाद विदेशों में अपनी गुणवत्ता का डंका बजा रहे हैं। सभी व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को जीरो टॉलरेंस की नीति से सुरक्षा मिली है। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि हमारे जनपद से शहद निर्यात हो रहा है। वर्तमान सरकार में खादी को बहुत बढ़ावा मिला है। इससे देश निश्चित तौर पर विकसित बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी अवधि में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनको राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम, महापौर डॉ. अजय सिंह, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, एलडीएम प्रवीण जमुआर, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed