फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government working for capitalists: Tikait

पूंजीपतियों के लिए काम कर रही सरकार : टिकैत

Wed, 15 Oct 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government working for capitalists: Tikait
तीतरों। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है, पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण करके व्यापारियों को दे रही है। फिलहाल किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी जमीन को बचाने की है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत क्षेत्र के गांवों मोहम्मदपुर गुर्जर और खडलाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के हित में बनती हैं और पूंजीपतियों की निगाहें किसान की जमीन पर हैं। सरकार द्वारा किसानों की फसलों के सही दाम न देने और समर्थन मूल्य से नीचे फसल बिकने के कारण लगभग 45 लाख करोड़ का नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। उन्होंने किसानों से नशे और अन्य प्रकार की सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा प्रदेश में आज के समय में केवल दो लोग ही किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनमें एक चौधरी राकेश टिकैत और दूसरे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शेखर चौहान को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। इस दौरान चौधरी विक्रम सिंह व भूपेन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान रणधौल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जिशान चौधरी को यूनियन का पटका पहना कर स्वागत किया। सम्मेलन को मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, हाजी तहसीन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शब्बीर हसन, संचालन भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने किया।

मोहम्मदपुर में चौधरी विक्रम सिंह और ग्राम खडलाना में पूर्व ग्राम प्रधान सतीश शर्मा संयोजक रहे। इस मौके पर मुस्तकीम, धर्मवीर गुर्जर, पप्पू चौधरी खानपुर, इंतजार राव, मुस्तकीम चौधरी, पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed