Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should increase MSP and sugarcane prices: Rakesh Tikait

एमएसपी और गन्ने का भाव बढ़ाए सरकार : राकेश टिकैत

Fri, 27 Nov 2026 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government should increase MSP and sugarcane prices: Rakesh Tikait
कमिश्नर कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के धरने को संबो​धित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश
सहारनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कमिश्नर कार्यालय पर किसान धरने पर बैठे। शाम करीब साढ़े चार बजे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून और गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग की। कहा कि दिल्ली आंदोलन की वर्षगांठ पर रात-दिन का धरना बुलाया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर से ही मंडलभर से किसान और कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने धरने के लिए टेंट आदि लगाना शुरू किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हसनपुर से विकास भवन मार्ग पर जाम भी लग गया। धरना स्थल पर राकेश टिकैत के पहुंचते ही किसानों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान 26 नवंबर 2020 को दिल्ली में शुरू हुए आंदोलन की याद में एक रात घरों से बाहर आंदोलन स्थल पर बिताएंगे। कई स्थानों पर धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ जगह एक दिवसीय कार्यक्रम हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर रातभर रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा आगे आंदोलन को 72 घंटे तक चलाने पर भी निर्णय ले सकता है। किसान शुक्रवार को कमिश्नर को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम होगा। कमिश्नर को स्वयं ज्ञापन लेने आना होगा। जब तक कमिश्नर ज्ञापन नहीं लेंगे, तब तक वार्ता नहीं होगी और किसान आंदोलन स्थल से नहीं हटेंगे। हमारी प्रमुख मांग गन्ने का भाव बढ़ाने और देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की है। कानून बनने से कोई व्यापारी किसानों की फसल एमएसपी से कम कीमत पर नहीं खरीद सकेगा। इसके अलावा बिजली संशोधन विधेयक लागू न करने, भूमि अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट में कम से कम 100 प्रतिशत संशोधन करने और गन्ना भुगतान की समस्या दूर करने की बात भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि उत्तर प्रदेश में 400 रुपये मिल रहा है। प्रदेश में भी गन्ने का भाव बढ़ाया जाए। आगे आंदोलन की रणनीति किसान नेता बैठक में तय करेंगे। अधिकारियों के सामने किसानों को अपने अधिकारों और मांगों की आवाज और मजबूती से उठानी होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष नवीन राठी, शामली जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, गुड्डू चौधरी, सुखबीर सिंह, भाग सिंह, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, जिला प्रवक्ता संजय चौधरी. पाल सिंह, मूसा प्रधान, सुमित पचंदा, युवा मंडल अध्यक्ष शामली महिला अध्यक्ष कमलेश, श्यामवीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed