फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should give 50 lakhs to the families of those who died of Corona

कोरोना से मरने वालों के परिवार को 50लाख रुपये दे सरकार

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government should give 50 lakhs to the families of those who died of Corona
गंगोह में उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई की बैठक में शामिल व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना से मरने वालों के परिवार को 50 लाख दे सरकार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री से कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को क्षति पूर्ति को पचास लाख देने की मांग की।
कॉलेज मार्ग पर स्थित एक गार्डन में आयोजित बैठक में उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री जसवंत बत्रा ने व्यापारियों को सरकार के साथ समय-समय पर हुई वार्ता से अवगत कराया। बताया कि कोरोना से अपना जीवन गंवाने वाले व्यापारियों के परिवार के लिए क्षति पूर्ति को पचास लाख की मांग मुख्यमंत्री से की गई। लॉक डाउन के समय के बिजली बिल, हाउस टैक्स, बैंक लोन पर ब्याज के छूट की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना से गंगोह के व्यापारी की मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया और संगठन के उनके साथ खड़ा होने की बात भी कही। इस दौरान प्रदेश की युवा इकाई के अध्यक्ष नवीन मक्कड़, मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंगल, प्रदेश संगठन मंत्री ईश्वर गोयल, श्रवण शर्मा, राकेश सिंघल, हिदायत करीम अंसारी, नरेंद्र तायल, डॉ. सुनील शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप तायल ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री वैभव गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन नगर उपाध्यक्ष अरविंद टेबक और दीपांशु गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में कोरोना से मरे व्यापारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसमें हाजी इकबाल, योगेश गर्ग, प्रकाश गोयल, नरेंद्र तायल, संदीप जैन, सतीश सिंघल, राकेश तायल, अरविंद कपूर आदि मौजूद रहे।

बैठक में विचार रखते जसवंत बत्रा

बैठक में विचार रखते जसवंत बत्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed