{"_id":"642b1eff2a1a01318309f524","slug":"government-should-compensate-for-the-loss-of-crops-due-to-rain-gaurav-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-233-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार : गौरव
Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर में गौरव टिकैत का स्वागत करते भाकियू कार्यकर्ता
छुटमलपुर। भाकियू की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार बिन मौसम बारिश से हुए किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दे। उन्हाेंने कहा कि किसानों को अपने हकों को पाने के लिए जाति धर्म में न बंट कर एकजुट होना होगा।
कस्बे में सचिन चौधरी के कार्यालय पर पहुंचे गौरव टिकैत का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को सरकार की गलत नीतियों के साथ ही प्रकृति की मार से भी जूझना पड़ता है। गत दिनों हुई बेमौसम की बारिश से गेंहू और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे सर्वे करा कर किसानों के नुकसान की भरपाई करें। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें समय से किसानों के गन्ने का भुगतान करें।
गौरव टिकैत ने किसानों से अनुरोध किया कि वे यूनियन के झंडे तले आकर संगठन को मजबूत करने का काम करें ताकि सरकार किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर हो जाए। सचिन चौधरी ने बताया कि सात अप्रैल को यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रहे दिवंगत चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पैतृक गांव अल्लीवाला में मनाई जाएगी। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान इंतजार मलिक, नईम मलिक, रहमान पठान, कय्यूम मलिक, समीर मलिक, सोना पंडित, सलमान मलिक, सोनू कुमार, बुरहान, आशू, जसवीर सिंह, रामवीर, नदीम अंसारी आदि किसान मौजूद रहे।