फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should announce sugarcane price of Rs 500 per quintal

Saharanpur News: 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार

Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Government should announce sugarcane price of Rs 500 per quintal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रालोद के जिला महासचिव अतुल फंदपुरी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत को देखते हुए प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे। उन्होंने कहा कि सरकार ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए।
ग्राम फंदपुरी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गन्ना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगदी फसल मानी जाती है। लेकिन किसानों को ना तो गन्ने का लाभकारी मूल्य मिलता है और ना ही समय पर भुगतान। इसके चलते किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में फसलों का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया गया था। इसे आज तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया हहै। सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आय को दोगुना कर दिया जाएगा लेकिन किसानोंं की आय बढ़ने की जगह घटी है। उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एक सप्ताह में कराने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता ओमपाल सिंह प्रधान एवं संचालन जसवीर प्रधान ने किया इस दौरान धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह, कटार सिंह, रामपाल सिंह,अर्जुन सिंह, पुष्पेंद्र, आशीष, राजेंद्र सिंह, मनोज, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed