फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government's achievements counted in activist conferences

कार्यकर्ता सम्मेलनों में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 28 Nov 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements counted in activist conferences
सरसावा। तीतरो। छुटमलपुर। नकुड़। जिले में शनिवार को भाजपाइयों ने कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करके भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सरसावा में एक शिक्षण संस्थान में सम्मेलन में आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी व कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों को सम्मान, सुरक्षा व शिक्षा का समान अधिकार मिला है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इतंजाम किए गए हैं। उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर, पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, गन्ना समिति बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राकेश चौधरी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज , राधेश्याम शर्मा, नेहा राणा, रूचि यादव रहे।
विज्ञापन

महंगी स्थित नारायण जनता इंटर कॉलेज में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित हुई हैं। क्षेत्रीय विधायक चौ. कीरत सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। अध्यक्षता एडवोकेट मनोज चौधरी और संचालन अरविंद बालियान व तीरथ प्रकाश सैनी ने किया। कॉलेज प्रबंधक मनोज चौधरी, मांगेराम सैनी, नवीन सैनी, आदेश सनीली, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, अजीत राणा, गगन गर्ग, दीपक सैनी, राजेश सैनी, सुशील पंवार, तीतरो मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, रामगोपाल सैनी, सरदार बॉबी आदि रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद के पैठ बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, उप्र कोआपरेटिव यूनियन के निदेशक बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा कहा ने बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए पारदर्शिता के साथ भर्ती की गई है। सोहन मुखिया, रजनीश राणा, अरुण चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, अमी सिंह सोम, सुभाष सैनी, नीरज चौहान, रजत त्यागी आदि रहे। नकुड़ में डॉ. धर्मसिंह सैनी और कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग का हित सुरक्षित है। अपराधी या तो पुलिस की गोली का शिकार हो रहे है या प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। अध्यक्षता चौ. हरिपाल सिंह व संचालन विरेंद्र पुंडीर ने किया। संदीप सैनी, राकेश वर्मा, जितेंद्र राठी, राजपाल प्रधान, डॉ. ओमपाल, रवि सैनी, पवनसिंह राठौर, सुभाष चौधरी, मोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed