फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government procurement of wheat to be held at 86 procurement centers in district

Saharanpur News: जनपद के 86 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat to be held at 86 procurement centers in district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। खाद्य विभाग ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जनपद में 86 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र स्वीकृत कर दिए हैं।
इनमें खाद्य विभाग के 11, प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के 56, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के 15 और भारतीय खाद्य निगम के चार क्रय केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी खरीद एजेंसियों को एक मार्च से पहले गेहूं खरीद की तमाम व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक मार्च से गेहूं खरीद प्रारंभ की जाएगी
विज्ञापन

n जनपद में यहां खुलेंगे क्रय केंद्र : खाद्य विभाग के क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल सहारनपुर, चिलकाना मंडी, चिलकाना मंडी द्वितीय एवं तृतीय, नवीन मंडी प्रथम एवं द्वितीय नवीन मंडी स्थल छुटमलपुर और उप मंडी बेहट रसूलपुर में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। नवीन मंडी स्थल देवबंद, नवीन मंडी स्थल रामपुर मनिहारान, नानौता में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र होंगे। पीसीएफ के क्रय केंद्र थरौली, मल्हीपुर, नल्हेड़ा गुर्जर, पुंडैन, नल्हेडा गाजी, सुनैहटी खड़खड़ी, टोपरी, सरकड़ी शेख, भाऊपुर, दासेवाला, पटनी, आल्हनपुर, समसपुर कलां, शाहजहांपुर, बाधी और अंबेहटा में खोले जाएंगे। इसके साथ ही झबीरन, रणदेवा, अध्याना, फंदपुरी, टाबर, गंगोह, तीतरों, लखनौती, सांगाठेड़ा, जानखेड़ा, सिकंदरपुर, बरौली, कुुर्डीखेड़ा, रंडौल एट दाउदपुरा, कांसेपुर, कादरपुर, हरिपुर और सढ़ौली कदीम में भी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बास्तम, अंबेहटा शेख, भायला, रणखंडी, दंघेड़ा, नागल, बसेड़ा, दुगचाड़ा, मझौल, भाटोल, गांगनौली, चंदेना कोली, रामपुर मनिहारान, मिर्जापुर, मियानगी, भोजपुर, नानौता, बड़गांव, मोरा, अनंतमऊ में भी क्रय केंद्र स्थापित होंगे। पीसीयू के क्रय केंद्र बुड्ढाखेड़ा अहीरान, पुंवारका, कैलाशपुर, चमारीखेड़ा, बुड्ढाखेड़ा, इब्राहिमपुरा, रायपुर, सलारपुरा, गंगोह, छुटमलपुर, हलवाना, घाटेडा, पहांसू, सोना अर्जुनपुर, पहांसू एट साढ़ौली हरिया में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed