फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government procurement of paddy has not yet picked up pace

धान की सरकारी खरीद अभी तक नहीं पकडी रफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy has not yet picked up pace
सहारनपुर। धान की सरकारी खरीद अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जनपद में अब तक मात्र 150.30 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके तहत जनपद में 24 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार सामान्य किस्म के धान की खरीद कराती है। जबकि बासमती धान को किसान मंडी में व्यापारियों के यहां सीधे बेचते हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार सामान्य किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 और ग्रेड-ए धान का 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जिले में इस बार करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। इसमें से 48 हजार हेक्टेयर में बासमती धान की खेती हुई है। जनपद में गत वर्ष 3330 किसानों से 12576 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। जबकि अब तक 48 किसानों ने 150.30 मीट्रिक टन धान की बिक्री की है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव राय ने बताया कि धान की सरकारी खरीद ने अब तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। जिले में स्थापित 24 क्रय केंद्रों में अब तक सिर्फ 13 क्रय केंद्रों पर ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

धान के सरकारी क्रय केंद्र
जिले में धान की खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य विभाग के क्रय केंद्र नवीन मंडी सहारनपुर, पुंवारका के गांव कमेशपुर, गंगोह नवीन मंडी, रामपुर मनिहारान मंडी, नानौता और देवबंद की नवीन मंडी में हैं। भारतीय खाद्य निगम ने नवीन मंडी सहारनपुर एवं चिलकाना में क्रय केंद्र स्थापित कर रखे हैं। पीसीएफ के पुंडेन, नल्हेड़ा गुर्जर, कैलाशपुर, रणदेवा, बुड्ढाखेड़ा, गंगोह, तीतरों, घाटहेड़ा, भायला, गांगनौली, अनवरपुर बरोली, हलवाना, कुरड़ीखेडा में क्रय केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में क्रय केंद्र
खाद्य विभाग 9
पीसीएस 13
भारतीय खाद्य निगम 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed