{"_id":"611801d28ebc3edfb96f07bb","slug":"government-offices-decorated-with-colorful-fringes-saharanpur-news-mrt5519029117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बिरंगी झालरों से सज गए सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बिरंगी झालरों से सज गए सरकारी दफ्तर
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सजी तहसील
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर आज सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा, साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन होगा। इसी के चलते स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तमाम सरकारी कार्यालय रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठे।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मनाया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों में प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि शिक्षण संस्थाओं पर प्रात: 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा महानगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रात: 09:30 से 10:30 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। ग्रामीण अंचल में भी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा, जिसके लिए अधिकारी पहले ही नामित किए जा चुके हैं। उधर, शनिवार को दिन में ही कलक्ट्रेट, तहसील सदर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों पर साफ सफाई एवं सजावट का कार्य पूरा कर दिया गया। बंदनवार लगाई गई तो रंग बिरंगी झालरें भी लगाई गईं। शाम होते ही सरकारी कार्यालय रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठे।
सुबह छह बजे होगी क्रास कंट्री दौड़
स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोटर्स स्टेडियम के गेट से अंबाला रोड तक क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जो प्रात: छह बजे शुरू होगी। इसके बाद 9 बजे स्टेडियम में ही बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सजा डीएम कार्यालय- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन