फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government is looting farmers by colluding with sugar mill owners: Verma

चीनी मिल मालिकों से मिलकर किसानों को लूट रही सरकार : वर्मा

Tue, 02 Jan 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government is looting farmers by colluding with sugar mill owners: Verma
देवबंद। भाकियू (वर्मा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिल मालिकों से सांठगांठ कर गन्ना किसानों को लूट रही है। इसका जवाब किसान आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर देंगे।
विज्ञापन


तलहेड़ी बस स्टैंड पर बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने पर किसानों की लागत 525 रुपयेे क्विंटल और गन्ना शोध संस्थानों द्वारा 400 रुपये क्विंटल बताई है। इसलिए सरकार को 600 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही चीनी मिलों के कांटों में घटतौली रोकने, पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज दिलाने, 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान कराने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना ढुलाई किराया न काटने की मांग भी की। साथ ही चेतावनी दी यदि मांगों नहीं मानी गई तो सभी किसान संगठन मिलकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी व संचालन मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी ने किया। बैठक में यासीन त्यागी, तस्लीम त्यागी, साजिद त्यागी, अकरम त्यागी, हाजी सुलेमान, मो. वसीम हाजी, मन्नान त्यागी, जोगिंदर सिंह, रमेश गुर्जर व बृजभूषण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed