{"_id":"64e241516d49b7fb0b0e9494","slug":"government-is-determined-to-provide-medical-facilities-to-every-person-bhupendra-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7971-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को सरकार संकल्पबद्ध : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को सरकार संकल्पबद्ध : भूपेंद्र
विज्ञापन
जंधेडा समसपुर में श्रद्वाजंलि सभा को संबोधित करते चौ भूपेंद्र सिंह। श्रोत-भाजपा कार्यकर्ता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़(सहारनपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने को लेकर संकल्पबद्ध है। इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रहीं हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरसावा मार्ग स्थित गांव साल्हापुर के निकट एक निजी अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार आने से पहले देश स्वास्थ्य सुविधाओं में विश्व में बहुत ही पीछे था, परंतु मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प से चिकित्सा सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। प्रदेश सरकार प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए संकल्पबद्ध है। इस योजना पर तेजी से काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रभावशाली तरीके से अनेक कल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इससे पहले उन्होंने व पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण ने संयुक्त रूप से फीता काट कर अस्पताल का शुभारंभ किया। सांसद प्रदीप चौधरी व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर गंभीर है। इसीलिए पांच लाख के मुफ्त आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। आज प्रदेश पूरे भारत में विकास मॉडल बना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, एमएलसी व पूर्व मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, महापौर डाॅ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक महिपाल माजरा एवं जगपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, चेयरमैन सहकारिता राजपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
हरि ग्रुप संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख डाॅ. सुभाष चौधरी व प्रबंधक मयंक चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया। पवन सिंह राठौर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, नेहा राणा, अजीत सिंह राणा, डाॅ. नक्षत्र पाल राठौर, राकेश वर्मा, चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण और संचालन राज सिंह माजरा ने किया।