{"_id":"62828f0cba8d0f68fa6b3150","slug":"government-is-being-hit-by-paying-more-rent-saharanpur-news-mrt5887561172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक किराए का भुगतान कर सरकार को लगाई जा रही चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक किराए का भुगतान कर सरकार को लगाई जा रही चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। खाद्य विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के चलते गोदाम से गांवों की दूरी वास्तविक से तीन गुना तक ज्यादा दर्शा कर ठेकेदार को अधिक किराए का भुगतान किया जा रहा है।
उचित दर विक्रेताओं की दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने ऐसा रूट चार्ट जारी किया है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्य चकित है। रूट चार्ट में पिलखनी एफसीआई गोदाम से विकास खंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत टोडरपुर की दूरी वाया चिलकाना लगभग 25 किलोमीटर है, जबकि रूट चार्ट में इसे सहारनपुर राकेश केमिकल होते हुए विकासनगर मार्ग से 72 किलोमीटर का लंबा सफर दर्शाया गया है। इसी तरह चकखीजरपुर की दूरी 27 किलोमीटर है। इसे भी 69 किलोमीटर दर्शाया गया है। ग्राम पंचायत रोगला हथौली की गोदाम से दूरी लगभग 30 किलोमीटर है, जबकि रूट चार्ट में इसे 78 किलोमीटर दर्शाया गया है।
विभाग द्वारा ठेकेदार को उचित दर विक्रेता की दुकान तक खाद्य पहुंचाने का किराया प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित किया गया है। विभागीय अधिकारी दुगने से अधिक किराया जारी कर इसकी बंदरबांट कर रहे हैं। वहीं राशन डीलरों का कहना है कि ठेकेदार खाद्यान्न उनकी दुकान तक पहुंचाने का 12 रुपये प्रति क्विंटल उनसे अलग से वसूल कर रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बेहट अश्वनी कुमार मिश्रा का कहना है कि रूट चार्ट गूगल मैप से बनाया गया है। गूगल मैप के आधार पर जो मार्ग उचित प्रतीत हुआ उसी को रूट चार्ट में सम्मिलित किया गया है।