फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Government employees will vote by postal ballot from today

यूपी चुनाव 2022: आज से पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे सरकारी कर्मचारी

Fri, 04 Feb 2022 12:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Feb 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Government employees will vote by postal ballot from today
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की बैलेट से होने वाले मतदान की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से आठ फरवरी तक पाइनवुड स्कूल में चलने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 13028 कर्मचारी बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्र वार बूथ बनाए गए हैं। सरकारी कर्मचारी इस बूथ में रखे बैलेट बॉक्स में अपने मतपत्र को डालेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अधिकांश सरकारी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में रहते हैं। इसके चलते उनको बैलेट पेपर से वोट देने की सुविधा दी जाती है। जनपद में 13028 सरकारी कर्मचारियों को इस बार बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। ये सभी चुनाव ड्यूटी में लगे है। इसके लिए पाइनवुड स्कूल में शुक्रवार से लेकर आठ फरवरी तक दो पालियों में पीठासीन एवं मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पाली सुबह दस बजे से अपराह्न एक बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। चार दिन चलनेे वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनावी प्रक्रिया में लगे सभी सरकारी कर्मचारी शामिल होंगे। इसी दौरान वे बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के मतदान के लिए पाइनवुड स्कूल में विधानसभा वार बूथ बनाए गए हैं। कर्मचारी बूथ में रखे बैलेट बॉक्स में अपने मतपत्र को डालेंगे। इस बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में जमा करा दिया जाएगा। मतगणना वाले दिन इसे कोषागार से मतगणना स्थल पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed