फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government employees took out a procession and demonstrated at the Collectorate

सरकारी कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government employees took out a procession and demonstrated at the Collectorate
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संयुक्त संचालन के कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सरकारी कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति से जुडे़ कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलक्टर ऋषभ पुंडीर को मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति से जुडे़ सिंचाई, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, ग्राम पंचायत आदि विभागों के कर्मचारी संघों के कर्मियों ने हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर धरना दिया। जिला संयोजक संदीप पंवार और नीरज भटनागर ने कहा कि पेंशन की पुरानी व्यवस्था को तत्काल लागू कराया जाए। नियमित पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां बंद करने की मांग की गई। कहा कि संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को उनके समकक्ष पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के समान वेतन एवं भत्ते दिए जाएं। सह संयोजक देव कुमार और अरविंद यादव ने कहा कि नई पेंशन नीति कर्मचारियों के साथ धोखे के अलावा कुछ नहीं है। यदि सरकार अब भी नही चेती तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पडे़गा।
विज्ञापन

अमर गुप्ता और मोहन सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए भी जल्द लागू की जाए। राजीव यादव और संदीप चौधरी ने कहा कि विभिन्न विभागों में समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए और समूूह घ की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को समाप्त किया जाए। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष शिवकुमार गौतम, जिला मंत्री नीरज धीमान, राजू, सुलेख चंद, बोधराज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह पुंडीर, संजय सैनी, संदीप बोहत्रा, सुंदरलाल, सेठपाल सिंह, धड़क सिंह, तेजपाल सिंह, हर्षवर्धन, योगिता पालीवाल, लोकवीर चौहान, हेमादित्य खेवड़िया, शशि कुमार सनी, अमित सैनी, अमित शर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed