फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government doctors will not be able to do private practice

Saharanpur News: निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे सरकारी चिकित्सक

Fri, 21 Feb 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government doctors will not be able to do private practice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अब सरकारी चिकित्सक और चिकित्सा शिक्षक निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इनकी जांच के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सतर्कता समिति का गठन किया है। निजी प्रैक्टिस करते हुए पाए जाने पर नियंत्रक की जिम्मेदारी भी तय होेगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सतर्कता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी चिकित्सक किसी निजी नर्सिंग होम एवं संस्थान या फिर निजी क्लीनिक में प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त न हो। यदि कोई चिकित्सक की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी सरकारी चिकित्सक द्वारा निजी प्रैक्टिस में लिप्त होने की सूचना किसी अन्य माध्यम से समिति को प्राप्त होती है तो यह समझा जाएगा कि संबंधित नियंत्रक अधिकारी जानबूझकर तथ्यों को छिपा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सा शिक्षक एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सरकारी चिकित्सकों द्वारा शपथ पत्र लिया जाए कि उनके द्वारा कहीं पर निजी प्रैक्टिस नहीं की जा रही है। इसी के साथ सभी की एक सूची तैयार कर एसएसपी व एलआईयू को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसपी सिटी व्योम बिंदल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed