{"_id":"6359745fc75a7167c40e03a8","slug":"govardhan-festival-celebrated-with-reverence-saharanpur-news-mrt611052070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट पर भंडारों में श्रद्वालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट पर भंडारों में श्रद्वालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह/चिलकाना/रामपुर मनिहारान/ अंबेहटा/देवबंद। गोवर्धन पर्व जिले में परंपरागत ढंग से श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में यज्ञ किए गए। विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल, खीर और पंचभोग का प्रसाद ग्रहण किया।
गंगोह के श्री रामबाग स्वर्गाश्रम मंदिर में सभासद नीरज अग्रवाल, उषा गर्ग, आशु गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, पूर्व संघ चालक राकेश गर्ग, सीनियर सिटीजन अध्यक्ष अनिल मित्तल, डॉ. ओमपाल सैनी, अरविंद कपूर, लायन अध्यक्ष सुुशील ऐरन आदि ने प्रसाद ग्रहण किया। 50 सालों से अन्नकूट पर्व के लिए सहयोग करने वाले महेश बॉबी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अतिरिक्त श्री अस्थल मंदिर, सनातन धर्म सभा, बड़ा शिवालय, काली मंदिर, अनाज मंडी आदि में भी अन्नकूट आयोजित हुए।
चिलकाना के हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लाला लक्ष्मीचंद मंदिर, सुलतानपुर के बाजार वाले शिव मंदिर में अन्नकूट पर्व पर भंडारे का आयोजन हुआ। यहां बालकृष्ण शर्मा, संजय रोहिला, बालकृष्ण शर्मा, चेयरमैन अकबर कुरैशी, अजय गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, संजय सिंघल, राजीव गुप्ता, हिमांशु गर्ग, मनीष शर्मा, सागर माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मुंडीखेड़ी, घाटहेड़ा, इस्लामनगर, चकवाली, भांकला, जंधेड़ा समसपुर आदि गांवों में गोवर्धन पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। साथ ही ग्रामीणों ने कृषि यंत्रों की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
अंबेहटा क्षेत्र में गोवर्धन पूजा पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। गो पालकों ने गोवंश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। यहां सनी मित्तल, रामपाल सिंह, नरेश गोयल, मनीष मित्तल, राजू चौधरी, महेंद्र मित्तल एवं रजनीश मित्तल आदि रहे।
देवबंद क्षेत्र में गोवर्धन पर्व पर मुख्य मंदिरों में अन्नकूट का भंडारा किया गया। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर, सिद्ध बूढ़े बाबा समाधि मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, बाबा बालगिरी महादेव और राधा बल्लभ मंदिर पर अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भोग लगाया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। उधर, बाबूपुर मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भी गोवर्धन पूजा कर बाबा श्याम को भोग लगाया गया। इसमें श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, सचिव सैनी, शिवम तायल, अर्पित गर्ग, भूषण शर्मा, प्रवेश सैनी, रजनीश माहेश्वरी, संजय सैनी, सुशील गर्ग, बिजेंद्ग गुप्ता आदि मौजूद रहे।