फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Govardhan festival celebrated with reverence

श्रद्धाभाव से मनाया गोवर्धन पर्व

Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with reverence
राधा विहार मॉ वैष्णवी सिद्घ काली मन्दिर में गोवर्धन पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में गोवर्धन पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाकर भंडारों का आयोजन किया। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोवर्धन पर्व पर लोगों ने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ का स्वरूप बनाकर पूजन किया। इसके बाद गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट का भोग लगाया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप बनाया। पूजा अर्चना अतुल जोशी महाराज, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा ने संपन्न कराई। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अनिल मित्तल, मान सिंह जैन, ज्योति अग्रवाल, मयंक गर्ग, जयवीर राणा, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, मयंक मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर परिसर में गोबर से भगवान गोवर्धन का स्वरूप बनाकर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। प्रभु को भोग लगाकर आरती उतारी गई और कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, प्रमोद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर व धर्मशाला में पूजा अर्चना कर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पीयूष अग्रवाल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विवेक मनोचा, अशोक छाबड़ा, ओम प्रकाश, राजीव मदान, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार, मुकेश दत्ता, सूरज ठक्कर, दर्शन लाल उपस्थित रहे।
पुरानी मंडी स्थित मां जगदंबा कुटुम्ब में पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग अर्पित किए। इस दौरान आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक, पंडित ललित कपिल, संकेत गोयल, अक्षय अग्रवाल, अंकुश शर्मा, विपिन कश्यप मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री मां बगलामुखी शिव मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने पूजा कराई। मोहल्ला चौंताला स्थित बालाजी मंदिर में मनोकामना पूर्ण हनुमान चालीसा पाठ हुआ। इस दौरान सपा विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, पंडित वासुदेश निर्मोही, पवन गोयल, विनय जिंदल आ दि मौजूद रहे। वहीं, श्री माहेश्वरी पंचायती भवन में अन्नकूट के अवसर पर पूजन किया और प्रसाद वितरित हुआ। यहां पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विजय माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, मनीष राठी, रजत माहेश्वरी आदि शामिल रहे।

उधर, पंचायती ब्राह्मण धर्मशाला रानीबाजार में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का कार्यक्रम हुआ। यहां ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रधान पंडित विजय शर्मा, उप प्रधान अशोक शर्मा, विनीत शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर आदि मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

बालाजी धाम में गोवर्धन पूजन करते महाराज अतुल जोशी व श्रद्घालु

बालाजी धाम में गोवर्धन पूजन करते महाराज अतुल जोशी व श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में गोवर्धन पूजन में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्घालु

पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में गोवर्धन पूजन में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed