फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods worth lakhs burnt due to fire in paint shop

पेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to fire in paint shop
पेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर के मुख्य बाजार में स्थित पेंट तथा अन्य सामान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर बर्बाद हो गया। फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पुलिसकर्मियों और नागरिक सुरक्षा कौर की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।

नगर में झंडा चौक पर मुख्य बाजार में कोमल प्रसाद जैन एंड संस की पेंट, झाड़ू, पत्तल, दोना, बांस आदि सामान की दुकान तथा उससे लगा गोदाम है। बृहस्पतिवार तड़के पौने पांच बजे के करीब सड़क पर फल सब्जी की आढ़त करने वाले नवीन जैन तथा आसिफ ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने प्रतिष्ठान स्वामी, सरसावा थाने के पुलिसकर्मियों तथा अन्य लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान झंडा चौक के समीप वाटर हाइड्रेंट नहीं होने के कारण फायरब्रिगेड की गाड़ियों को सीएचसी सरसावा के परिसर में जाकर पानी भरना पड़ा। लेकिन तब तक काफी सामान बर्बाद हो चुका था। प्रतिष्ठान की दीवारों में दरारें आ गईं। आग से आसपास पड़ोस की दुकानों के बाहर लगी तिरपाल भी जलकर राख हो गई। वहीं सड़क पर फड़ लगाने वाले एक गारमेंट दुकानदार का भी काउंटर तथा गारमेंट का कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रतिष्ठान स्वामी संदीप जैन एवं मयंक जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed