फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods train derails, trains affected

मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनें प्रभावित

Fri, 08 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Goods train derails, trains affected
train - फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की  रात शामली की ओर जा रही मालगाड़ी अचानक डिरेल्ड हो गई। प्लेटफार्म नंबर सात पर ट्रेन के पटरी से उतरने पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद तकनीकी टीम ने ट्रेन को पटरी पर किया। सूचना पर एडीआरएम ने भी सहारनपुर स्टेशन का दौरा किया। उधर, अप और डाउन की ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से गुजारा गया।
विज्ञापन


दरअसल, शामली की ओर जा रही मालगाड़ी रात 11.40 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से गुजर रही थी। अचानक उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया और पूरी ट्रेन अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रात में ही तकनीकी टीम ने पहले डीरेल्ड हुए डिब्बे को अलग किया। इसके बाद ट्रेन को पटरी पर किया गया। उधर, मालगाड़ियों को दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया। 


सूचना पर एडीआरएम कुलदीप सिंह भी सहारनपुर स्टेशन पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह ने बताया कि पटरी से उतरने के बाद तकनीकी टीम ने ट्रेन को पटरी पर कर दिया। इससे ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। यार्ड के ट्रैक पर डीरेल्ड होने से ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed