{"_id":"63a0ad02e2d2f56bb11298e8","slug":"good-governance-week-begins-in-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt618434570","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्राम पंचायतों में सुशासन सप्ताह की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्राम पंचायतों में सुशासन सप्ताह की शुरुआत
विज्ञापन
सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम भनेड़ा खास में ग्रामीणों की समस्या सुनते अधिकारी व कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में सुशासन सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसके तहत गांवों में बैठकों का आयोजन होगा, जिसमें सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भी शामिल होंगे, जो मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
दरअसल, शासन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायतों में सुशासन सप्ताह चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज विभाग की ओर से बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर लगाए जाएंगे और गोष्ठियों का आयोजन होगा। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायतों से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराएंगे। इसके तहत सोमवार को जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सुशासन सप्ताह की शुरुआत कर दी है। अब रोजाना रोस्टर के हिसाब से अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इन बिंदुओं पर होगा कार्य
-वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली दिक्कतों को दूर कराया जाएगा
-केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
-आईजीआरएस पर आए शिकायतों का निस्तारण होगा
-स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा
-योजनाओं के ऑनलाइन फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा
------------
सुशासन सप्ताह की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा।------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी