फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Golden cards will be made for workers and their family members

श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के बनेंगे गोल्डन कार्ड

Sun, 05 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Golden cards will be made for workers and their family members
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के परिवार सहित आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत श्रमिकों को पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पहले चरण में जिले के 46176 श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनेंगे। इसके लिए सभी विकास खंडों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए छह सितंबर से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत जिले के सभी विकास खंडों में अलग अलग दिन शिविर लगाए जाएंगे। इसके प्रथम चरण में जिले में पंजीकृत साढे़ तीन लाख श्रमिकों में से 46176 श्रमिकों के ही कार्ड बनेंगे। श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। इसमें विकासखंड पुंवारका में श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, मुजफ्फराबाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण अवतार, नकुड़, गंगोह एवं सरसावा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपेंद्र अवस्थी, देवबंद, नानौता, रामपुर मनिहरान एवं नागल में महीप सिंह, बलियाखेड़ी में प्रीति सोम एवं केपी सिंह, सढ़ौली कदीम में कृष्ण अवतार एवं शैलेंद्र शिवम त्रिपाठी पर्यवेक्षणीय अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारी बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड छह सितंबर (आज) से बनने शुरू हो जाएंगे। जनपद में इसके लिए 46176 श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। - शक्तिसेन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए लगेंगे शिविर
तिथि ----------------- विकास खंड
06 सितंबर ----------- पुंवारका एवं मुजफ्फराबाद
07 सितंबर ---------- नकुड़, नागल एवं बलियाखेडी
08 सितंबर ---------- गंगोह, सढौली कदीम एवं नानौता
09 सितंबर ----------- सरसावा एवं देवबंद
10 सितंबर ----------- रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed