फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Go among women and gain their trust. Policemen

महिलाओं के बीच जाकर उनका विश्वास हासिल करें पुलिसकर्मी

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Go among women and gain their trust. Policemen
चिलकाना थाने पहुंचे फरियादियों से बात करते एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। समाधान दिवस पर पहुंचे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाने का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने तथा महिला कांस्टेबलों को महिलाओं के बीच जाकर उनका विश्वास हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एसएसपी विपिन ताडा थाने में होने वाले समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस पर दो व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, जिनका तुरंत समाधान किया गया। इसके बाद एसएसपी ने थाने के भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साइबर हेल्प डेस्क तथा निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय में बनाए जा रहे भोजन का भी स्वाद लिया। भोजन से संतुष्ट एसएसपी ने थाने के रसोइयों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उसके बाद एसएसपी ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को अपने सामने चलवा कर देखा। एसएसपी ने कार्यालय में रखे सभी रजिस्टरों तथा शस्त्रागार के शस्त्रों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने नवनिर्मित आवासों के साथ साथ थाने के पुराने आवासों तथा कार्यालय को देख उसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को लगातार गश्त करने, लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करने तथा अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला कांस्टेबलों को ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के बीच जाकर पुलिस के प्रति उनका विश्वास जीतने तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed