फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Give children a fear-free and affectionate environment in the school

बच्चों को स्कूल में दें भयमुक्त और स्नेहयुक्त वातावरण

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Give children a fear-free and affectionate environment in the school
कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय पठलोकर में रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को स्कूल में भय मुक्त और स्नेह युक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद पूनम मिश्रा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर पूनम मिश्रा ने कहा कि अध्यापक बच्चों में स्कूल के डर को दूर कर उन्हें स्नेहयुक्त वातावरण प्रदान करें ताकि उन्हें स्कूल में भी घर जैसा वातावरण महसूस हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा रानी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और अध्यापकों से कार्य योजना तैयार कर कार्यशाला में सीखी गई गतिविधियों को शिक्षण में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की अपील भी की। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार ने बाल वाटिका, यशपाल डाबर ने साप्ताहिक दिनचर्या और प्रवेश ने शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। यशपाल सिंह ने खेल खेल में बच्चों को पढ़ाने और उनमे अपनत्व की भावना विकसित करने की बात कही। एसआरजी भावना पांडेय भाषा एवं गणित के छोटे बच्चों को गतिविधिपूवर्क रोचक तरीकों से पढ़ाने पर बल दिया। प्रदीप शर्मा, अक्षय कुमार, नदीम अहमद, अंकित कुमार, सचिन कुमार, प्रीति कुमारी, अभिलाषा कांबोज, ईश्वर चंद, संगीता, अरुण शर्मा, नजाकत अली खान, भारती शर्मा, उषा बर्मन, शमीम बानो, निदा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed