फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Give a befitting reply to the conspiracies being hatched against Hindu society

हिंदू समाज के खिलाफ रची जा रही साजिशों का दें मुंहतोड़ जवाब

Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Give a befitting reply to the conspiracies being hatched against Hindu society
मुजफ्फराबाद में हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में मंचासीन अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के खंड मुजफ्फराबाद के अभ्यास वर्ग व प्रकृति वंदना के दौरान हिंदू समाज के खिलाफ रची जा रही नित नई साजिशों से सचेत रह कर इनका मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।
विज्ञापन

गिरीराज राणा के आवास पर आहूत कार्यक्रम में प्रांत संपर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के मूल्यांकन व नवीन कार्यक्रमों के प्रति समर्पण का बोध कराने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इनमें कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं, समस्याओं व चुनौतियों का मंथन व समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है। देश में विधर्मी, वामपंथी, इस्लामिक जेहादी शक्तियो के द्वारा हिंदू धर्मावलम्बियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के षडयंत्रों को रचा जा रहा है। उनका यह दुस्साहस केवल इस कारण से हो रहा है कि हिंदू समाज संगठित नहीं है। गिरीराज राणा, जितेन्द्र राणा, अनित चौहान, अंकित सैनी, अजय सैनी, अनुज सैनी, राजेश सैनी, शिवम धीमान, पंकज कश्यप, अंशुल धीमान, भूरा सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मुजफ्फराबाद में हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता

मुजफ्फराबाद में हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed