{"_id":"6758adf2ba12dbadc700c914","slug":"girlfriend-who-arrived-from-kerala-for-the-wedding-ceremony-stopped-the-grooms-marriage-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137971-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी समारोह में केरल से पहुंची प्रेमिका ने रुकवाया दूल्हे का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी समारोह में केरल से पहुंची प्रेमिका ने रुकवाया दूल्हे का निकाह
Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कस्बे में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक पहुंची केरल निवासी युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को पुलिस को सौंप दिया।
गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया। उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसका उसके साथ सात साल से संबंध हैं।
उसने उसके साथ शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिल बाहर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख दुल्हन के पिता ओर रिश्तेदारों ने दूल्हे दिलबहार और उसके पिता जुलफान को पुलिस के हवाले कर दिया और बरातियों को वापस भेज दिया। थाने लाकर पुलिस दूल्हा और उसके पिता से पूछताछ करने में लगी थी। वहीं दूल्हे की प्रेमिका थाने में बैठी अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी थी। देर रात तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष में आपसी समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।