फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl student was made to sweep the school premises, BSA sought clarification

Saharanpur News: छात्रा से स्कूल में लगवाई झाडू, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 30 Aug 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Girl student was made to sweep the school premises, BSA sought clarification
बड़गांव। क्षेत्र के अंबेहटा मोहन स्थित परिषदीय स्कूल में छात्र-छात्राओं से सफाई कराई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा स्कूल में झाडू लगा रही है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


अंबेहटा मोहन गांव स्थित इस परिषदीय स्कूल में करीब 400 छात्र-छात्राओं पर पांच अध्यापक तैनात हैं। इस स्कूल परिसर में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थी संयुक्त शिक्षा ग्रहण करते हैं। वायरल वीडियो में एक अभिभावक द्वारा झाडू लगाती छात्रा से बात करने की आवाज आ रही है। इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक पवन शर्मा से बता की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में न तो सफाईकर्मी आ रहा है और न ही उनके पास कोई चपरासी मौजूद है। किसी अभिभावक ने यह वीडियो वायरल किया है। उधर, ग्राम प्रधान हाजी निसार का कहना है कि हर सप्ताह स्कूल की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी को भेजा जाता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि छात्रा द्वारा झाडू लगा रही छात्रा का वीडियो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। स्कूल में विद्यार्थियों से काम कराना नियमों के विरुद्ध है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed