{"_id":"6540073487a87fd84f073ac6","slug":"girl-student-dies-after-being-crushed-by-speeding-auto-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12279-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज रफ्तार ऑटो से कुचलकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज रफ्तार ऑटो से कुचलकर छात्रा की मौत
Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्कूल जा रही कक्षा दो की छात्रा को ऑटो ने कुचल दिया। सिर पर पहिया चढ़ाने से छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।
सोमवार को हादसा थाना सदर बाजार के पेपर मिल रोड भट्ठा कॉलोनी के पास हुआ। भट्ठा काॅलोनी निवासी सब्बो उर्फ साबिया (सात साल) पुत्री इस्तिहाक पास के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। सोमवार सुबह को वह अपने भाइयों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली। सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार ऑटो ने साबिया को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और ऑटो चालक को हिरासत में लिया। सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो की टक्कर लगने से छात्रा की मौत हुई। ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है।