फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl hit by intercity express train, dies

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौत

Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl hit by intercity express train, dies
सहारनपुर। पेपर मिल रोड वृंदावन गार्डन के पास रेलवे ट्रैक पर युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। युवती की शिनाख्त भी कर ली गई। पुलिस का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। करीब 28 वर्षीय युवती वृंदावन गार्डन के पास दिल्ली से अंबाला जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना से पहले युवती टपरी रेलवे स्टेशन के पास भी पहुंची थी। जहां उसने ट्रेन से कटने की बात कहीं थी। इसके बाद टपरी का आरपीएफ स्टाफ चौकन्ना हो गया। युवती की तलाश कराई तो वह नहीं मिली। बाद में सूचना मिली कि युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पेपर मिल पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि युवती की पहचान मानू पुत्र रवि निवासी मल्हीपुर रोड के रूप में हुई है। शव को एसबीडी जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed