फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gher Swami absconding, police teams are raiding

घेर स्वामी फरार, पुलिस टीमें दे रही दबिश

Mon, 12 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gher Swami absconding, police teams are raiding
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बोडपुर में अवैध रूप से चल रही फायर कैंडल फैक्टरी में धमाके बाद आग लगने से बालक सहित दो लोगों की मौत होने के मामले घेर स्वामी की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह के गांव बोडपुर निवासी मसकीन के घेर में बने एक कमरे में ही फायर कैंडल बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस की ओर से मसकीन के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि, जांच में सामने आया है कि फैक्टरी संचालक शहजाद और ईजाजुल थे। इनमें ईजाजुल की हादसे में मौत हो चुकी है, लेकिन मसकीन को अवैध रूप से फायर कैंडल बनाए जाने की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने कमरा किराए पर दे रखा था। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मसकीन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों से भी कराते थे काम, मसकीन के हैं रिश्तेदार
फैक्टरी में गांव के बच्चों को पैसे का लालच देकर काम कराया जाता था। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं। शहजाद और मृतक इजाजुल मूलरूप से हरियाणा के पानीपत के गांव पत्थरगढ़ के रहने वाले हैं, जो मसकीन के रिश्तेदार हैं। यही, दोनों फैक्टरी संचालक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला, दो की हुई थी मौत
फायर कैंडल बनाने की फैक्टरी में रविवार की सुबह अचानक तेज धमका हुआ था और आग लग गई थी। हादसे में शहजाद (27), ईजाजुल (20), मोनिस (13) और समीर (12) गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से ईजाजुल और समीर की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। शहजाद और मोनिस की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed