फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Getting date for ultrasound in medical college

मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही तारीख

Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Getting date for ultrasound in medical college
मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रोगी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज का नाम और दर्जा काफी बड़ा है, लेकिन सुविधाएं कम। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। तीन में से केवल एक मशीन से अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं, जबकि दो मशीनें काफी दिनों से खराब पड़ी हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर में पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच की सुविधा उपलब्ध है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीड़ मेडिकल कॉलेज में रहती है। ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 20 दिन आगे का समय दिया जा रहा है। जो मरीज शनिवार को पहुंचे उन्हें दीपावली बाद बुलाया गया है। क्योंकि यहां महानगर और देहात क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। प्रतिदिन 40 से 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं। जो मरीज इमरजेंसी से आते हैं, उनके अल्ट्रासाउंड तत्काल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-अल्ट्रासाउंड के लिए निर्धारित है फीस। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए शुल्क निर्धारित है। अल्ट्रासाउंड के लिए काउंटर से करीब 141 रुपये की पर्चा बनता है। उसके बाद ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। यहां भी मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की दो मशीन पड़ी हैं खराब। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करने की दो मशीनें खराब पड़ी है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि इन मशीनों को सही करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया। लेकिन मशीनें अभी तक सही नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की एक मशीन चल रही है, जबकि दो खराब हैं। एक मशीन से प्रतिदिन औसतन 40 से 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं। केवल एक चिकित्सक उपलब्ध है वह भी सीनियर रेजीडेंट है। प्रोफेसर रेडियोलॉजी नहीं आ रहे हैं। खराब अल्ट्रासाउंड की मशीनों को सही कराने के लिए कंपनी को पत्र लिखा चुका है।
- डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed