फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Getting angry, the girls who came out of the house were handed over to the relatives

नाराज हो घर से निकलीं किशोरियां परिजनों को सौंपी

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Getting angry, the girls who came out of the house were handed over to the relatives
छुटमलपुर (सहारनपुर)। परिजनों की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर घर से निकलीं तीन किशोरियाें को बिहारीगढ़ पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बेटियों को सकुशल पा परिजनों ने पुलिस और किशोरियों को रात भर रुकने का सुरक्षित आसरा देने वाली परचून विक्रेता का आभार जताया है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस निवासी दो किशोरियों अपनी एक रिश्तेदार किशोरी के साथ परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर सोमवार की सुबह आठ बजे घर से निकल गई थीं। इसके बाद वे सहारनपुर पहुंचीं। जहां से वे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में परचून की दुकान चलाने वाली पिंकी पत्नी मेहर सिंह के यहां पहुंचीं। जहां उन्होंने बताया कि उन्हें सतपुरा की पटाखा फैक्ट्री में जाना है। रात को उन्होंने पिंकी से अपने घर पर ठहराने का अनुरोध किया जिस पर उसने उन्हें अपने यहां रुकवा लिया। सुबह जब किशोरी पटाखा फैक्ट्री में जाने के लिए निकलीं तो पिंकी ने उनके परिजनों का फोन नंबर लेकर बात की, जिस पर पता चला कि वह नाराज होकर घर से निकली हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी। मिर्जापुर पुलिस शाम के वक्त किशोरियों के परिजनों को लेकर बिहारीगढ़ पहुंची। जहां अपनी बेटियों को सुरक्षित पा कर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने परचून विक्रेता और पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed