फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get the corporation's land free: Municipal Commissioner

निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराएं: नगरायुक्त

Fri, 12 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Get the corporation's land free: Municipal Commissioner
सहारनपुर। कांशीराम कॉलोनी में नगर निगम की भूमि पर कुछ भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पर नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने अपर नगरायुक्त को उक्त भूमि का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि निगम की भूमि पर किसी का अवैध कब्जा है तो उसे तुरंत कब्जा मुक्त कराएं। उन्होंने वार्ड 20 के दाबकी स्थित तालाब का अमृत सरोवर में जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराने के लिए भी अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने को कहा।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने वार्ड 20 व वार्ड 39 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने हिम्मतनगर सड़क की खराब हालत दिखाते हुए बताया कि यह सड़क करीब 15 बरस पहले बनी थी, उन्होंने सड़क निर्माण दोबारा कराने की मांग की। नगरायुक्त ने आईपीपीटी के सामने स्थित सड़क के दोनों ओर हरित पट्टी को शोभादार पौधे लगाकर उसे व्यवस्थित तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए। वार्ड 20 जनकपुरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पार्षद कंचन धवन व प्रतिनिधि सुरेन्द्र धवन ने देहरादून चौक व बाजोरिया रोड का सुंदरीकरण कराने की मांग की। नगरायुक्त ने इस संबंध में अधिकारियों को आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed