फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get the buildings registered, otherwise fine will be imposed

निगम की एक इंच जमीन भी किसी के कब्जे में न रहे: नगरायुक्त

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Get the buildings registered, otherwise fine will be imposed
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में महानगर के दो लाख घरों को कर के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इस संबंध में राजस्व विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जनसाधारण से भी अपील की कि जिन्होंने अपने भवनों का रजिस्ट्रेशन निगम में नहीं कराया है वह जल्दी करा लें अन्यथा उन पर पेनाल्टी के साथ कर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह निगम स्टाफ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोशाला और स्वच्छता के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों विषय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं। नगरायुक्त ने दोहराया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनमंच में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक निगम संबंधी समस्याओं की जन सुनवाई की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभाग में एक सिस्टम विकसित करें जिससे लोगों की शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जा सके। उन्होंने सड़कों पर गड्ढ़ों व पुलिया आदि टूटने आदि की छोटी-छोटी शिकायतों के त्वरित रुप से निराकरण के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि अपर नगरायुक्त के नेतृत्व में निगम की संपत्तियों की लिस्टिंग की जाए और महानगर तथा उसमें शामिल किए गए हर गांव का खसरा-खतौनी लेकर पूरी जांच कर ले कि कोई भूमि किसी के कब्जे में तो नहीं है, और यदि किसी के कब्जे में है तो उसे तुरन्त खाली कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed